सरकारी मीटिंग में जूम एप का कैमरा था ऑन, शारीरिक संबंध बनाते दिखा कपल
कभी कभी इंसान से गलती हो ही जाती है। दरअसल एक सरकारी मीटिंग वीडियो कॉल के दौरान अजीबो गरीब स्थिति से लोगों को गुजरना पड़ा। पूरा मामला ब्राजील का है जहां वीडियो कॉल के बाद कैमरा ऑफ किए बगैर एक कपल शारीरिक संबंध बनाने लगा।
मिली जानकारी के मुताबिक एक सरकारी मीटिंग के दौरान ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में सिटी काउंसिल में हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मीटिंग में डिस्कशन हो रहा था कि महामारी के दौरान म्यूनिसिपल सिस्टम के जरिए कैसे स्टूडेंट्स को फूड सिक्यॉरिटी दी जाए। बैठक में शहर के कई जिम्मेदार लोग मौजूद थे। अचानक एक सदस्य ने बैठक को छोड़ दिया, लेकिन कैमरे को ऑफ करना भूलकर वह अपनी पार्टनर के साथ संबंध बनाने लगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुबह 10 बजे शुरू हुई यह बैठक बिना रुके अगले चार घंटे तक चलती रही। बैठक में मौजूद पार्षदों ने इस वाकये को देखा तो सीन को नोटिस किया, लेकिन सभी ने इसे नजरअंदाज करते हुए अपनी मीटिंग जारी रखी। सोशलिज्म एंड लिबर्टी पार्टी के नेता लिओनेल ब्रिजोला ने कहा कि जैसे ही हमने नोटिस किया कि ऐसा हो रहा है, हमने तुरंत ऑडियो और वीडियो कंट्रोल करने वाली टीम से फीड को ऑफ करने को कहा।
Web title – In the official meeting the camera of zoom app was on and couples doing physical relationship



