रूह काँप जाएगी आपकी – शाहजहांपुर में नाबालिग ने सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद की ऐसी दरिंदगी
शाहजहांपुर में एक नाबालिग ने सात साल की बच्ची से दुष्कर्म और हैवानियत को अंजाम देकर सभी को शर्मसार कर दिया है। आरोपित ने हैवानियत की सभी हदें पार करते हुए बच्ची के मुंह में गन्ने की पत्तियां ठूंस दी और नाजुक अंगों पर घातक प्रहार किए हैं। शाहजहांपुर के एक गांव से यह दिल दहलाने वाली खबर आ रही है। बताया जाता है कि गुरुवार को घर के बाहर खेल रही सात वर्ष की बच्ची को गांव के ही किशोर ने अगवा कर लिया और एकांत में ले जाकर दुष्कर्म को अंजाम दिया।
Read Also – निकिता तोमर की सिरफिरे आशिक द्वारा गोली मारकर की गई हत्या, आरोपितों को फांसी देने की मांग
दरिंदगी की हद इतने पर ही नहीं रुकी बल्कि जब बच्ची ने विरोध किया तो उसे गन्ने से पीटा और चिल्लाने पर मुंह में गन्ने की पत्तियां भर दीं। गन्ने से उसके नाजुक अंगों पर भी प्रहार कर घातक चोट पहुंचाई है। इस घृणित काम को अंजाम देने वाले आरोपित नाबालिग को हालांकि पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीती रात करीब में ही बच्ची का मेडिकल कराया गया है जिसमें दुष्कर्म व प्राइवेट पार्ट को चोट पहुंचाने की पुष्टि हुई है।
Read Also – प्रधानमंत्री आवास योजना में ऐसे चेक करें अपना नाम, ढाई लाख सब्सिडी देती है सरकार
आपको बता दें कि शाहजहांपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र में जहां यह घटना हुई है। इसके बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई। गांव के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार सात वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म के बाद आरोपित ने निर्भया जैसी हैवानियत को भी अंजाम दिया । जिस जगह वारदात को अंजाम दिया गया है वह गांव के पास का ही गन्ने का खेत है। आरोपित की उम्र 15 साल बताई जा रही है। बच्ची से दुष्कर्म के दौरान आरोपित ने उसे मारा –पीटा भी है। ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची को घायल अवस्था में गन्ने के खेत से बाहर निकलते हुए देखा गया। वह खेत से बाहर निकल कर जमीन पर गिर पडी तब गांव वाले उसकी मदद को दौडे और उसके परिवारजनों को बुलाया गया।



