
बिहार: बिहार से शर्मशार करने देने वाली घटना सामने आयी हैं यहां सारण जिले में एक महिला से उसके पति के सामने बलात्कार किया गया और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद घटना पुलिस प्रशासन के संज्ञान में आई.
घटना जिले में घोसी परशुरामपुर रोड की है. जहां आरोपियों ने बाइक पा जा रही पीड़िता और उनके पति को पकड़ लिया. उन्होंने पति को दबोच लिया और महिला को झाड़ियों में घसीटकर पति के सामने दुष्कर्म किया. आरोपी ने इस जघन्य अपराध का वीडियो तक बनाया और पुलिस को बताने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी.
सारण के एसपी संतोष कुमार ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो के आधार हमने कुछ संदिग्धों के हिरासत में लिया है. पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा.



