देश विदेश
भीषण सड़क हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, हादसे में 6 बच्चों की मौत, अन्य घायल

हरियाणा। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां कनीना के उनहानी गांव के पास बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। इस हादसे में 6 बच्चों की मौत हो गई। वहीं कई स्कूली बच्चे घायल हो गए।
वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सीधा करवाया। हादसे कैसे हुआ उसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में 35 से 40 बच्चे सवार थे।



