देश विदेश

Oscar awards 2020 Live – हॉलीवुड के सुपरस्टार ब्रैड पिट ने पहला ऑस्कर पुरस्कार जीता

Oscar awards 2020 – ऑस्कर: लौरा डर्न ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए ऑस्कर जीता

सबसे प्रतिष्ठित फिल्म अवॉर्ड्स यानि 92वें ऑस्कर अवॉर्ड्स की शुरु हो गया है। बता दें कि यह अवॉर्ड्स अमेरिका के लॉस एंजेलेस शहर के डॉल्बी थियेटर में हो रहे हैं। साउथ कोरियन स्क्रिप्टराइटर्स Bong Joon Ho और Han Jin Ho की फिल्म पैरासाइट को बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है।

बता दें कि यह पहली ऐसी साउथ कोरियन मूवी है जो नॉमिनेट हुई है और ऑस्कर ट्रॉफी जीतने में कामयाब भी रही है। इसके अलावा मैरिज स्टोरी, वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड, 1917 जैसी फिल्मों को बेस्ट स्क्रीनप्ले के लिए नॉमिनेट किया गया था।

गौरतलब है कि नाजी जर्मनी पर आधारित सैटायर फिल्म जोजो रैबिट को बेस्ट एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है, जोजो रैबिट के अलावा फिल्म दि आयरिशमैन, जोकर और लिटिल वीमेन जैसी फिल्में इस साल ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेटेड थीं।

आपको बता दें कि हॉलीवुड सुपरस्टार ब्रैड पिट ने इस सेरेमनी का पहला ऑस्कर अवॉर्ड जीता है। ब्रैड पिट को फिल्म वन्स अपॉन ए टाइम इन अमेरिका के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button