टाँगरगांव स्टील प्लांट मामला – आदिवासियों को बरगलाकर प्रबंधन और प्रशासन सेक रही रोटियां, बेवकूफ बना प्लांट लगाने की कवायद शुरू

जशपुर – जिले के कांसाबेल ब्लॉक में लगने वाले माँ कुदरगढी स्टील प्लांट ने अब नया मोड़ लिया है. ग्रामीणों के विरोध के बाद स्थगित हुई जनसुनवाई थी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्लांट प्रबंधक और पर्यावरण अधिकारी स्थल परिवर्तन के लिए जगह चयन कर रहे है.अब फिर से तिथि तय होगी औऱ टाँगरगांव में जनसुनवाई के बाद प्लांट की स्थापना का कार्य जल्द ही शुरू होगी।

लम्बे समय प्लांट न लगने के विरोध के बाद अब रोज़गार को लेकर अधिकतर ग्रामीणों का रूझान उद्योग लगाने के पक्ष में है. ग्रामीणों का कहना है कि राजनीति से प्रेरित लोग ग्रामीणों को बरगलाकर उद्योग के खिलाफ में अपनी राजनीति सेकने के लिए आंदोलित कर दिए थे लेकिन अब ग्रामीण उनके मंसूबे को समझने लगे है. टाँगरगांव और आसपास के गांव जो प्रभावित थे उनका मानना है कि प्लांट लगने से रोजगार बढ़ेगी और गांवो का विकास भी होगा।

जशपुर जिला आदिवासी बाहुल्य जिला है और आदिवासियों को मोटी रकम का लालच देकर जिले में दलाल इनका सौदा महानगरों में कर आते है.जहां भोलेभाले आदिवासियों को बंधक बना कर काम करवाया जाता है. के अधिकांश लोग रोजगार की तलाश में दूसरे राज्य पलायन करते है और वहाँ जाने के बाद जशपुर के मजदूरों को बंधक बना लिया जाता है. कुछ दिन पहले ही समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित हुई थी कि तमिलनाडु में बंधक बनाए जाने के बाद जब मजदूर वहाँ से भागने में सफल हुआ तो भूख ने उसकी जान ले ली थी।

आज भी तमिलनाडु में बहुत से मजदूर बंधक है जिसे छुड़ाने शासन प्रशासन के लोग प्रयास कर रहे है.इन तमाम घटनाओं के बाद अब ग्रामीण सझने लगे है कि जब हमारे गांव के रोजगार का अवसर मिल रहा है तो हम विरोध क्यों करे. बहरहाल अब देखना होगा कि क्या कांसाबेल के टाँगरगांव में माँ कुदरगढी स्टील प्लान की स्थापना हो पाता है या नही यह सवालों के घेरे में है।




