छत्तीसगढ़

पिथौरा में नवरात्रि की धूम प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

हरीश यादव पिथौरा – स्थानीय कर्मचारी कॉलोनी में नवरात्रि की धूम है । प्रातः व शाम आरती के समय दुर्गा स्थापित पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है । कोरोना संक्रमण काल को देखते यहाँ सादगी पूर्ण नवरात्र का उत्सव मनाया जा रहा ।

इस अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर बच्चों को प्रोत्साहित किया जा रहा है । विविध मनोरंजन पूर्ण कार्यक्रमों के अंतर्गत कुर्सी दौड़ , अलग अलग वर्गों के लिये रास , गरबा , डांडिया , डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसके अंतर्गत विजेता प्रतिभागी – कुर्सी दौड़ प्रथम हिमांशी निर्मलकर , द्वितीय लछ्य साहू तृतीय परी सिन्हा डांडिया बच्चों का प्रथम देविका देवांगन , द्वितीय ईशा सिन्हा , तृतीय लछ्य साहू बड़े बच्चों का प्रथम अर्पिता महान्ति , द्वितीय गीतांजलि साहू तृतीय ईशा साहू व सांत्वना प्रतिभागियों में हिमांशी निर्मलकर , प्रगति प्रधान , शालू भोई , गीतांजलि साहू , निष्ठा साहू , प्रतिभा देवांगन रही जिन्हें मंचस्थ अतिथियों निक्की शर्मा , अनुपमा प्रधान लछ्मी पटेल , शैलेन्द्री साहू , जानकी साहू , पिंकी प्रधान ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया ।

इस अवसर पर समस्त अतिथियों ने कार्यक्रमों की सराहना करते हुये इस आयोजन को बच्चों के प्रतिभाओं को निखारने के मंच कहा साथ ही सभी विजेताओं को बधाई देते समस्त प्रतिभागियों की उज्जवल भविष्य की कामना की । कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार संतोष गुप्ता व आभार श्रीमती अनिता महान्ति ने किया । आयोजन को सफल बनाने में मुनमुन प्रधान , निशा साहू , अन्नू साहू , यामिनी सोनवानी , रौनित यादव , मयंक सिन्हा , गीत तिवारी , तारण पटेल , गुलशन यादव हिमांशु सेन आदि का सहयोग रहा ।

फ़ोटो

Related Articles

Back to top button