उत्तर प्रदेशदेश विदेश

कोरोना काल में चल रही थी हाई प्रोफाइल रेव पार्टी, आपत्तिजनक वस्तुवें सहित रईसजादे हिरासत में

नोएडा स्थित एक सोसाइटी में रेव पार्टी (Rave Party) आयोजित करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने छापा मारकर मौके से विदेशी मॉडल (Foreign Model) और 15 रइसजादो को गिरफ्तार किया है. उनमें 12 लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम तथा तीन लोगों के खिलाफ आबकारी, एनडीपीएस एवं पासपोर्ट संबंधित अनियमितता की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि 29 मई की देर रात को पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-93 (Sector 93) स्थित एटीएस सोसाइटी एक फ्लैट में कुछ लोग तेज म्यूजिक बजाकर पार्टी कर रहे हैं. पार्टी में उसमें मादक पदार्थों का भी प्रयोग किया जा रहा है.

Read Also – मुझे फ़िल्म में रोल देने के बदले हीरो के साथ सोने का ऑफर दिया गया: किस्वर मर्चेंट एक्ट्रेस

अपर पुलिस आयुक्‍त ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां छापा मारा. मौके से मकान मालिक एमबी मालिक, यूक्रेन की रहने वाली विदेशी मॉडल एलेक्स, रंजीत, कुणाल अहूजा, तुषार चावला, पंकज अरोड़ा, वनीत सिंह, विनीत गुप्ता, कपिल कुमार, आकाश, शनि कात्याल, कनिका महाजन, दीपिका गोयल, मुस्कान राठी और रिवीलिन कौर को गिरफ्तार किया.

Read Also – Mouni Roy ने नाइट सूट में दुबई में मचाया धमाल, वीडियो हुआ वायरल

नोएडा पुलिस ने बताया कि 12 लोगों को पुलिस ने लॉकडाउन एवं महामारी अधिनियम का उल्लंघन करने सहित विभिन्न धाराओं में और तीन लोगों को पुलिस ने अवैध शराब, गांजा, आपत्तिजनक वस्तु रखने और पासपोर्ट अधिनियम का उल्लंघन करने की धारा में गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में शराब, गांजा, हुक्का और कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं.

Read Also – ये बॉडी बिल्डर 2 फिमेल डॉल के साथ रिलेशन में रहने के बाद अब ढूंढ रहा मेल डॉल जानिए क्या है वजह

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग अवैध रूप से यहां पर रेव पार्टी कर रहे थे. अपर उपायुक्त ने बताया कि यह पार्टी मकान मालिक एमबी मलिक, उनकी पत्नी तथा विदेशी मॉडल एलेक्स ने आयोजित किया था. उन्होंने बताया कि पुलिस इन से गहनता से पूछताछ कर रही है.

Related Articles

Back to top button