Mouni Roy ने नाइट सूट में दुबई में मचाया धमाल, वीडियो हुआ वायरल

टेलीविजन एक्ट्रेस मौनी रॉय के हुस्न के लाखों दीवाने हैं। साथ ही एक्ट्रेस भी इस बात को बखूबी जानती हैं। इसी का नतीजा है कि मौनी अक्सर ही अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरों को पोस्ट कर सोशल मीडिया का तापमान बढ़ाती देखी जाती हैं इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने अपना एक और वीडियो जारी किया है जिसमें वो नाइट सूट में दुबई में धमाल मचाती नजर आ रही हैं।
दरअसल, मौनी रॉय का शेयर किया गया पोस्ट एक बीटीएस वीडियो है। जिसमें वो ब्लैक कलर का नाइट सूट पहने बालकनी से बड़ी-बड़ी बिल्डिंगों का नजारा लेती देखी जा रही हैं। तभी एक्ट्रेस शानदार हेयर फ्लिप मारकर हर किसी को घायल कर देती हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में Dua Lipa का गाना Levitating बज रहा है।
मौनी रॉय के वीडियो पर मंदिरा बेदी ने कमेंट कर ब्यूटीफुल लिखा है। साथ ही दो रेड हार्ट वाले इमोजी बनाए हैं। वहीं फैंस एक्ट्रेस के हेयर फ्लिप की तारीफें करते देखे जा रहे हैं। वहीं, एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है जिंदगी के असली मजे तो आप ही ले रही हैं मौनी जी। दूसरे ने लिखा है आप हमेशा इतनी परफेक्ट कैसे लगती हैं? इसके साथ ही फैंस ने हार्ट और फायर वाले इमोजी भी ड्रॉप किए हैं।
बता दें कि मौनी रॉय पिछले काफी समय से अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो भी जारी किया था। जिसमें वो पेस्टल ग्रीन और पिंक कलर के लहंगे में दुल्हन की तरह सजी नजर आई थीं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस एक बार फिर मौनी से उनकी शादी को लेकर सवाल करने लगे हैं। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘बह्मास्त्र’ में नजर आने वाली हैं।
देखें यह वीडियो – https://www.instagram.com/reel/CPVvWbWBeBL/?utm_medium=copy_link



