Breaking News

बिलासपुर- पुलिस को देख छेड़छाड़ के आरोपी ने काट ली अपनी नस, युवती को करता था तंग


बिलासपुर में छेड़खानी के आरोपित ने गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस को देखते ही ब्लेड से अपनी कलाई काट ली। पुलिस ने उसके हाथ से ब्लेड लेकर उपचार कराया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि मिनीमाता नगर में रहने वाली युवती ने छेड़खानी की शिकायत की है।

पीड़िता ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाला टिंचू अंचल(22) ने उससे छेड़खानी की। इसका विरोध करने पर उसने धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही थी। पुलिस उसे पकड़ने के लिए जाती तो वह खुद को घायल करने की धमकियां देता था। इससे पुलिस कई बार उसके ठिकाने से लौट आई थी।

युवक की हरकतों से उसके परिवार वाले भी परेशान थे। पुलिस की टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए पहुंची। पुलिस को देखते ही युवक ने अपने पास रखे ब्लेड से कलाई पर वार कर लिया। इसे देखते ही जवानों ने उसे किसी तरह काबू में किया। इसके बाद उसे लेकर अस्पताल गए। उपचार के बाद आरोपित युवक को न्यायालय में पेश किया गया है।





Related Articles

Back to top button