घोर कलयुग: सड़कों पर नंगे होकर निकले लोग, आदमी और औरतें बिना कपड़ों के घूमे, वीडियो ने खड़ा किया सवाल

आजादी के नाम पर अकसर लोग कुछ भी करते रहते हैं, जिसको लेकर अकसर विवाद भी खड़े होते हैं। इन अजीबों-गरीब घटनाओं के वीडियो भी खूब मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।
इन्हें देखने के बाद अकसर सवाल भी उठता है कि, इंसान आखिर कहां जा रहा है? ये तमाम तरह से सवाल हम इसलिए बता रहे हैं क्योंकि आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद पहली नजर में आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कई सारे आदमी और औरत नंगे होकर मार्च निकाल रहे हैं। सरेआम दिन दहाड़ आदमी और औरतो को नग्न अवस्था में देख सवाल खड़े होने लगे हैं।
घटना टोरंटो की है। इस घटना के वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन भी लिखा गया है कि, ‘परिवार-अनुकूल’ टोरंटो प्राइड में नग्न मार्च करने वालों ने बच्चों के लिए उपयुक्तता पर बहस छेड़ दी क्या आप अपने बच्चों को इस मार्च में साथ लाएंगे?”
आपको बता दें, ये प्राइड परेड LGBTQ+ समुदाय के लिए लिए निकाली जाती है। लोगों के द्वारा निकाली गई इस परेड में लोग अपने बच्चों सहित हिस्सा लेते हैं।
Viral Video को देख उठ रहे सवाल
इस घटना का वीडियो जब वायरल हुआ तो लोग सवाल उठाने लगे कि, बच्चों के सामने ये सबकुछ दिखाना और करना कितना सही है?
Mario Nawfal नाम के यूजर ने इस वीडियो को एक्स पर 30 जून यानी की आज ही शेयर किया है। इस वीडियो पर अब तक 9 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों को गुस्सा फूट पड़ा है। वो इन लोगों की इस परेड को गलत बता रहे हैं। आपको बता दें टोरंटों में ये मार्च हर साल निकाला जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेते हैं।




