देश विदेश

फिर से हो जाइए तैयार, इस महामारी की वजह से लग सकता है लॉकडाउन, तेजी से फैल रहा वायरस

इन दिनों देश में एक नई तरह की महामारी फैल रही है. जिसका नाम है मंकी पॉक्स. मंकी पॉक्स के 16 से 17 देशों में फैलने की खबर है, जिसमें भारत का नाम भी शामिल हो चुका है ऐसे में भारत भी अब अलर्ट मोड पर है।

डब्ल्यूएचओ की तरफ से सबसे हाई लेवल की अलर्ट को जारी कर दिया गया है. कहा यह जा रहा है कि इस बीमारी को लेकर भारत देश भी अब सतर्क हो जाए इसी के मद्देनजर तैयारियां भी देश की तरफ से युद्धस्तर पर जा रही है. जगह-जगह जो सार्वजनिक स्थान है. वहां पर टेस्टिंग की व्यवस्था कराई जा रही है।

इसके अलावा लोगों से सुरक्षा के तमाम मानकों का पालन करने की बात कही जा रही है. बड़ी खबर यह है कि मंकी पॉक्स की टेस्टिंग के लिए आरटीपीसी आर किट का निर्माण अब भारत में भी हो चुका है. यानी कि अब स्वदेशी किट से ही 40 मिनट के भीतर आपको पता चल जाएगा कि आप मंकी पॉक्स के शिकार हुए हैं या नहीं. आपको बता दें कि एक स्वदेशी कंपनी की तरफ से इसका निर्माण किया गया है।

कहा यह जा रहा है कि 40 मिनट के अंदर यह आपको रिजल्ट दे देगा. मंकी पॉक्स से संबंधित अगर कोई भी लक्षण आपके शरीर में है तो आरटीपीसी आर टेस्ट के तहत आपको इस बात की जानकारी हो जाएगी कि आप मंकी पॉक्स से जूझ रहे हैं या नहीं. आपको बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान भी पहले विदेशी कंपनियों के किट से आरटीपीसी आर टेस्ट या अलग-अलग तरह के टेस्ट को पूरा किया जाता था. लेकिन बाद में स्वदेशी मशीन बनाई गई इसी के तहत मंकी पॉक्स के लिए भी आरटीपीसीआर मशीन जो है वह अपने देश में तैयार तैयार की जा चुकी है. 40 मिनट के भीतर यह रिजल्ट बता देगा।

मंकी पॉक्स के कुछ लक्षणों की बात करें तो सर में दर्द होना चिकन पॉक्स जैसे होते हैं वैसे फोड़े शरीर पर होना. इसके अलावा तेज बुखार. कहा जाता है कि किसी जानवर के काटने खरोच या फिर तरल पदार्थों का अधिक सेवन करने से भी होता है. इसके बहुत सारे अन्य लक्षण भी हैं.

हालांकि मौत की दर 3 प्रतिशत ही बताई जा रही है. लेकिन यह गंभीर बीमारी है, जिसकी वजह से लोगों को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसीलिए भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कोशिश लगातार की जा रही है कि पहले से ही देश में अलर्ट जारी किया जाए अलर्ट के मद्देनजर तैयारियां भी पूरी की जा रही है. ताकि लोगों को सुरक्षा मानकों के बारे में तो जानकारी दी ही जाए.

Related Articles

Back to top button