नानी के घर ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाने गई चार बहनों की नदी में डूबने से मौत, गांव में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश में बकरीद त्योहार के मौके पर अपनी नानी के घर आई 4 बहनों की नदी में डूबने से मौत हो गई. चारों बहने कुआनों नदी में नहाने पहुंची थी. इस दौरान वे गहराई में चली गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते है गांव वालें ने चारों लड़कियों के शवों को बाहर निकाला.
मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया. पुलिस और भी कई पहलुओं को दिमाग में रखकर घटना की जांच कर कर रही है.
घटना की जानकारी देते हुए बलरामपुर के पुलिस अधिक्षक केशव कुमार ने बताया, ’17 जून को कालू निवासी चार लड़कियांगुड्डी (उम्र 9 वर्ष), रेशमा (उम्र 13 वर्ष), अफसाना (उम्र 11 वर्ष) और लल्ली (उम्र 7 वर्ष) रेहरा बाजार के बनकट गांव में अपनी नानी के घर ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाने आईं. शाम के समय चारों बहनें गांव के बगल में स्थित कुवानो नदी पर गईं. वे सभी वहीं डूब गये। ग्रामीणों की मदद से चारों लड़कियों के शव बरामद कर लिए गए हैं.
सोमवार (17 जून) की शाम को करीब चारों बच्चियां गर्मी से परेशान होकर कुआनो नदी में चली गईं. बताया जा रहा है 4 बहनों ने ये बात किसी को नहीं बताया था कि वो नदी में नहाने जा रही हैं. 4 बहनें घर से बकरी लेकर निकलीं और र पर बताया कि इसे चराने जा रही हैं. नहाते समय चारों गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी. चारों लड़कियों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव वाले जब बचाने पहुंचे तब तक चारों डूब चुकी थीं.




