देश विदेश
पहला ट्रांसजेंडर यूनिवर्सिटी यूपी में, ऐसी होगी सुविधा
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के फाजिलनगर के नकटहा मिश्र गांव में देश का पहला ट्रांसजेंडर विश्वविद्यालय खुलने जा रहा है। जिसका शिलान्यास देवरिया सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने मंगलवार को किया।
बता दें कि ट्रांसजेंडर यूनिवर्सिटी का निर्माण अखिल भारतीय किन्नर शिक्षा सेवा ट्रस्ट करवा रहा है। इस अवसर पर किन्नर समाज की महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, महामंडलेश्वर बरखा सहित सभी लोग मौजूद रहे।
ट्रस्ट के अध्यक्ष ने बताया कि इस विश्वविद्यालय में किन्नर समाज के लिए कक्षा पहली से लेकर पीएचडी तक सभी विषयों की पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी।



