देश विदेश
एफबीआई ने बिटकॉइन जांच के लिए नहीं भेजी कोई टीम, कर्नाटक सरकार पर कांग्रेस ने लगाया था आरोप – cgtop36.com

नई दिल्ली। फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन यानी एफबीआई ने बिटकॉइन से जुड़े मामले की जांच के लिए कोई टीम भारत नहीं भेजी है। सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारत में इस मामले की जांच करने के लिए एफबीआई ने उससे ऐसी कोई अपील नहीं की है। ऐसे में सक्षम प्राधिकारी की ओर से जांच के लिए किसी प्रकार की इजाजत देने का प्रश्न ही नहीं उठता। सीबीआई भारत में इंटरपोल के लिए एफबीआई समेत अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय करती है। कांग्रेस ने हाल ही पूछा था कि भारत में कथित बिटकॉइन घोटाले की जांच के लिए क्या एफबीआई की टीम भारत आई है। कांग्रेस ने इससे पहले कर्नाटक सरकार पर आरोप लगाया था कि उसने इस घोटाले को छुपाने का प्रयास किया। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि कथित बिटकॉइन घोटाले की परतें अंततः खुल रही हैं।




