Breaking News

Cgnews – विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या, महिला के गुप्तांग में डाल दिया रॉड – cgtop36.com


डभरा में एक सनकी युवक ने मानसिक रुप से विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. महिला के साथ पहले आरोपी ने रेप किया. रेप का विरोध करने पर उसने महिला के गुप्तांग में रॉड डाल दिया. जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. बुधवार पांच अप्रैल को महिला गंभीर हालत में सड़क किनारे मिली. उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे.

महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद हत्या की बात सामने आई. पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो आरोपी किशन यादव की पहचान हो गई. आरोपी युवक डभरा का ही रहने वाला है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को 9 अप्रैल को गिरफ्तार किया.

पुलिस इसे हादसा मान रही थी. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप और मारपीट का खुलासा हुआ. डॉक्टरों ने इस पर हत्या का संदेह जताया तो पुलिस ने जांच बदली. शव मिलने वाली जगह पर लगे CCTV के फुटेज चेक किए तो उसमें एक युवक महिला को घसीटकर ले जाते हुए दिखाई दिया.

पूछताछ में आरोपी किशन ने पुलिस को बताया कि वह महिला को रात में अकेला देख सुनसान स्थान पर ले गया और दुष्कर्म किया. इसके बाद भी वह चिल्लाती रही और उसे धक्का दे रही थी. इस पर उसने लोहे की रॉड महिला के गुप्तांग में डाल दी. फिर महिला के साथ उसने मार पिटाई की. जिससे महिला की मौत हो गई



Related Articles

Back to top button