जमानत पर आए पिता ने 8 साल के बेटे और ससुर को मारी गोली फिर खुद पर भी कर लिया फायर, यह थी वजह
उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है जहां सोमवार को एक युवक ने अपने आठ साल के बेटे और अपने ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को गोली मार ली।
युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवक का अपनी पत्नी से झगड़ा = चल रहा था। सहारनपुर के एसएसपी ने मिडिया को बताया कि थाना नकुड के ग्राम जानखेडा निवासी परशुराम की बेटी मोनिका की शादी ग्राम जैदपुरा निवासी सचिन से हुई थी। पति-पत्नी के बीच तनाव था, इस वजह से महिला बेटे को लेकर अपने मायके चली गई थी।
उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह छह बजे सचिन अपने ससुराल पहुंचा जहां उसने अपने ससुर परशुराम को तमंचे से गोली मार दी। इसी बीच सचिन का बेटा सामने आ गया तो सचिन ने उसे भी गोली मार दी। इसके बाद सचिन ने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस तीनों को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने सचिन के ससुर ओर पुत्र को मृत घोषित कर दिया और उपचार के दौरान सचिन ने भी दम तोड़ दिया।bataya जा रहा है कि तीन साल पहले सचिन ने अपने साले पर भी जानलेवा हमला किया था। जिससे उसे जेल की सजा भी हुई थी और इन दिनों वह जमानत पर ही बाहर आया हुआ था।




