देश विदेश

किसान आंदोलन – इन इलाकों का इंटरनेट हो जाएगा ठप्प, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

गाजीपुर सिंघु और टिकरी बॉर्डर व आस-पास के इलाकों में 31 जनवरी यानी कल तक के लिए सभी टेलीकॉम सर्विसेज पर रोक लगा दी गई है. यानी कल तक इन इलाकों में फोन, इंटरनेट की सेवा नहीं मिल सकेगी. बता दे की प्रशासन ने यह फैसला किसान के प्रदर्शन की स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए किया गया है. इससे पहले टिकरी और सिंघु बार्डर पर केवल इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाई गई थी.

READ ALSO – किसान आंदोलन विशेष – दिल्ली पुलिस के संयम की तारीफ जितनी की जाए कम, जिद्द ने आंदोलन ही किया धराशायी

दिल्ली से सटे गाजीपुर बॉर्डर और गाजियाबाद को आने वाली एनएच-24 की सड़कें बंद कर दी गई हैं. रिपोट के अनुसार दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस बात की जानकारी दी.इससे पहले किसान के प्रदर्शन को मद्देनजर रखते हुए गाजीपुर बॉर्डर के आसपास के इलाकों में इंटरनेट सेवाएं रोक दी गई. किसानों के प्रतिनिधि अनशन पर है. दिल्ली से सटी सीमाओं पर किसान भारी संख्या में मौजूद हैं. किसानों के प्रदर्शन के दौरान किसी अनहोनी को टालने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किए गए हैं.

READ ALSO –पत्नी गई भाग तो बन बैठा सीरियल किलर, एक दो नहीं कर दिया 18 महिलाओं की हत्या, ऐसे खुला मामला

आप को बता दे की दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर मार्च के बाद झारखंड में किसानों के समर्थन में कांग्रेस टैक्टर रैली निकालने की तैयारी में है. कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने 31 जनवरी को ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया है. यह रैली देवघर के शहीद चौक से कारगिल चौक के लिए निकलेगी. दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे.

READ ALSO –किसान आंदोलन – SHO पर तलवार से हमला, 44 लोगों को किया गया गिरफ्तार

इस दौरान राज्य के कांग्रेस प्रमुख रामेश्वर ओरान और राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम भी मौजूद रहेंगे. गाजीपुर बॉर्डर और आस-पास के इलाकों में इंटरनेट सेवा रोक दी गई है. बता दें कि गाजीपुर बॉर्डर पर किसान नेता राकेश टिकैत अपने समर्थकों के साथ डटे हुए हैं इससे पहले किसान नेता दर्शनपाल सिंह ने सिंघु बॉर्डर पर इंटरनेट सेवा बहाल करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि हमारी बातें लोगों तक नहीं पहुंच सके इसके लिए इंटरनेट सेवा रोकी गई है.

Related Articles

Back to top button