कोंडागांव में आरक्षक ने खुद को मारी गोली, कुटुंब न्यायालय में था पदस्थ

कोंडागांव में एक आरक्षक ने खुद को गोली मार ली है। बताया जा रहा है कि कॉन्स्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से हड़कंप मच गया। मामला कोंडागांव के फैमिली कोर्ट का है। कुटुम्ब न्यायालय में ड्यूटी कर रह थे फिर खुद को गोली मार ली।
सिपाही का नाम जितेंद्र पटेल बताया जा रहा है. जो कि लंबे समय से परिवार न्यायालय में ड्यूटी कर रहा था. सिपाही के साथ दो अन्य सिपाही भी मौजूद थे. घटना रविवार सुबह की है. सिपाही के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक, सिपाही का नाम जितेंद्र पटेल था और वे जितेंद्र पटेल परिवारिक न्यायालय में पदस्थ थे। रविवार की सुबह कांस्टेबल ने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर वहां तैनात अन्य कॉन्स्टेबल पहुंचे और खून से लथपथ हालत में आरक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
फिलहाल सिपाही ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया और घटना के पीछे का कारण क्या था। इसकी जांच में पुलिस जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




