देश विदेश

भारत में PUBG बैन होने से कंपनी को हुआ इतने करोड़ का नुकसान

भारत में लद्दाख के बॉर्डर पर चाइना द्वारा की गई कार्यवाही के बाद से ही भारत ने चीन के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए कार्यवाही करना शुरू कर दिया था। इसी राह में भारत अब तक चीन की सैकड़ों ऐप्स बैन कर कर चुका है. जिसके चलते इन्हें बनाने और चलाने वाली कंपनियों को तगड़ा झटका लगा है।

READ ALSO,,ब्रेकिंग – सुशांत की बहन के खिलाफ रिया चक्रवर्ती ने दर्ज कराई शिकायत, पढ़े पूरा मामला

बैन होने वाले एप्स में सबसे ज्यादा चर्चा पबजी मोबाइल गेम की ही हो रही है। दरअसल, चीनी कंपनी टेनसेंट पबजी मोबाइल का स्वामित्व रखती है और इसकी सेहत पर पबजी के भारत में बैन होने से तगड़ा असर पड़ा है। भारत में पबजी की रेवेन्यू हिस्सेदारी पांच फीसदी से भी कम है लेकिन पबजी पर प्रतिबंध लगाने से कंपनी को तगड़ा झटका लगा है। अब कंपनी को इससे उबरने का रास्ता नहीं सूझ रहा है।

गौरतलब है कि भारत में पबजी के बैन होने से टेनसेंट का बाजार पूंजीकरण लगभग 2.50 लाख करोड़ रुपये कम हो गया है। जो इस साल की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले कंपनी को तब झटका लगा था जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उसके एप वीचैट पर प्रतिबंध लगाया था। उस दौरान कंपनी को 4.81 लाख करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। पबजी के 2020 तक भारत में सबसे ज्यादा यूजर्स थे। दुनिया के कुल यूजर्स में से भारत के 24 फीसदी यूजर्स हैं, वहीं चीन में 16 फीसदी है जबकि अमेरिका में यूजर्स का आंकड़ा 6.4 फीसदी है।

Related Articles

Back to top button