देश विदेशबिहार

दुर्गा पूजा देखने आये दामाद को रिझा गई साली, बीबी को छोड़ साली संग हुवा जीजा फरार, फिर

बेगूसराय जिला के छौड़ाही ओपी अंतर्गत सौंथ निवासी राजीव कुमार यादव दुर्गा पूजा के मौके पर अपने ससुराल आए। सब ठीक चल रहा था पर साली ने हुस्न का ऐसा जादू चलाया कि वे उसके आगे अपना दिल हार बैठे। सभी सामाजिक मान मर्यादाओं को पीछे छोड़ते हुए उसे मेला देखने के बहाने घर से भगा कर ले गए। कई दिनों तक तलाशने के बाद भी अभी तक दोनों का कहीं कोई पता नहीं चला है। इस संबंध में किशोरी के भाई द्वारा रोसड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Read Also – कमल हासन की बेटी अक्षरा की प्राइवेट फोटो हुई सोशल मीडिया में लीक, अंडरगारमेंट्स में आ रही नजर

मिली जानकारी के मुताबिक रोसड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में मेला घुमाने के बहाने किशोरी को उसके जीजा द्वारा ही भगाकर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में किशोरी के भाई द्वारा रोसड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें अपने चाचा के दामाद बेगूसराय जिला के छौड़ाही ओपी अंतर्गत सौंथ निवासी राजीव कुमार यादव को आरोपित किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि विगत 14 अक्टूबर को रात्रि 8:30 बजे राजीव द्वारा गांव में ही मेला घुमाने के बहाने किशोरी को अपने साथ में ले गया। जबकि उसकी पत्नी उसके घर लौटने का इंतजार कर रही थी।

Read Also – CBSE Datesheet of 10th-12th Term-1 exam – CBSE बोर्ड की 10वीं 12वीं के एग्जाम इन तारीखों से

बताया जा रहा है कि देर रात तक वापस नहीं आने पर खोजबीन प्रारंभ की गई। लगातार प्रयास के बावजूद उसका अता पता नहीं चल सका। वापस नहीं आने पर किशोरी के भाई ने प्राथमिकी दर्ज कराकर अपनी बहन के बरामदगी की गुहार लगाई है। रोसड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की बरामदगी को लेकर अनुसंधान तेज कर दिया है। इसके लिए मोबाइल का सीडीआर निकाले जा रहे हैं। इसके लोकेशन के आधार पर छापेमारी की जा रही है। हालांकि आरोपित के बार-बार लोकेशन बदलने की वजह से उसे अभी तक दबोचा नहीं जा सका है।

Related Articles

Back to top button