देश विदेश

क्या आप जानते हैं? एक ऐसा भी देश है जहां मां अपनी बेटी को रेप से बचाने के लिए सूटकेस में कैद रखती हैं.

काफी लंबे समय से महिलाओं को अपने हक़ की लड़ाई लड़नी (Rights Of Women) पड़ रही है. मर्दों से कमतर समझे जाने के कारण कई सदियों से महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ी. हालांकि, अब जाकर महिलाओं की हालत में थोड़ा सुधार हुआ है. लेकिन कई ऐसे देश हैं, जहां अभी भी महिलाओं को नर्क (Worst Countries For Women) भोगना पड़ रहा है. इसमें अफगानिस्तान (Afganistan) भी शामिल है. इस मुस्लिम देश में छोटी सी गलती पर महिला को खौफनाक सजा दी जाती है. इसके अलावा यहां महिलाओं को सेक्स स्लेव (Sex Slave) बनाकर रखा जाता है.  अफगानिस्तान की महिला पॉलिटिशियन शुक्रिआ ने इस देश में महिलाओं की खौफनाक हालत के बारे में दुनिया को बताया.

उन्होंने बताया कि जैसे ही यहां महिला घर के बाहर कदम रखती है, उसकी मुश्किलें शुरू हो जाती हैं. यहां तालिबान की नजर हर एक महिला के ऊपर रहती है. ना सिर्फ महिला बल्कि बच्चियां भी यहां सेफ नहीं है. उन्हें भी अगवा कर सेक्स स्लेव बना लिया जाता है. यहां महिला के तौर पर जन्म लेना यानी नर्क भोगना.

शुक्रिआ ने देश में महिलाओं के प्रति किसी तरह का कानून नहीं है. यहां महिलाओं को क्रूर सजा देने वाले कई कानून है. खुद शुक्रिआ पर 2014 में अटैक हुआ था जिसमें उनकी जान जाते-जाते बची. उन्होंने बताया कि कैसे काबुल में एक महिला की आंखें सिर्फ छोटी सी गलती पर नोच ली गई थी. इसके अलावा बच्चियों को सेक्स स्लेव बनाने के कई केसेस सामने आते हैं.

अफगानिस्तान में तालिबान घर-घर जाकर बच्चियों को किडनैप करते हैं. इसके बाद उन्हें सेक्स स्लेव बनाकर प्रेग्नेंट कर छोड़ दिया जाता है. ऐसे में अब माएं अपनी बच्चियों को सूटकेस में बंद कर छिपा देती हैं ताकि तालिबानियों की नजर उनकी बेटी पर ना पड़े. ऐसा नहीं है कि तालिबानी मर्दों पर अत्याचार नहीं करते. हाल ही में यहां रहने वाले एक शख्स को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया गया था क्यूंकि वो सरकारी नौकरी करता था.

Related Articles

Back to top button