15 August 2021 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

15 August 2021 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल श्रावण शुक्ल पक्ष – सप्तमी तिथि, आज त्रिपुष्कर योग, भद्रा की स्थिति बन रही है। विशाखा नक्षत्र होने के साथ ही शुक्ल योग रहेगा। चंद्र का गोचर रात 10.46 बजे तुला राशि पर, तत्पश्चात वृश्चिक राशि पर होगा। जानिए आज रविवार को भगवान सूर्यदेव जी की विशेष कृपा किन जातकों पर होगी।
आज का मेष राशिफल 15 अगस्त 2021
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन ऐसा हो सकता है कि आप छोटी सी बात के बारे में सोच-सोचकर परेशान हों । ऐसा सोचना नेचुरल है ,लेकिन इससे आपकी घर और कार्यस्थल की शांति और कार्य की गति प्रभावित होगी । यह समय बड़े लक्ष्यों को सोचकर छोटी-मोटी बातों को नजरंदाज कर देने का है । छात्रों लिए आज का दिन बेहतर हैं। परीक्षा में कामयाबी प्राप्त होगी। घर के किसी सदस्य की सेहत में खराबी देखने को मिल सकती है। धार्मिक कार्यो की तरफ रूचि बढेगी।
आज का वृषभ राशिफल 15 अगस्त 2021
आप सकारात्मक विचारों को लेकर चल रहे हैं।ǀलोग आपकी सलाह का सम्मान नहीं करेंगे । रचनात्मक उर्जा से भरे होने के बावजूद भी चुपचाप बैठे रहने से तनाव बढ़ सकता है। लेकिन इससे परेशान न हों। आपकी पहचान को कोई नुकसान नही होगा, केवल इसमें देरी हो सकती है। ऐसी क्षणिक खुशियों के चक्कर में ना पड़ें, जिनकी आपको बाद में काफी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। घर परिवार की तरफ से खुशी के हालात बने रहेगे। आज आपकी योग्यता के अनुसार आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
आज का मिथुन राशिफल 15 अगस्त 2021
आप दूसरों को परेशानी में नहीं डालना चाहते हैं तो आपको अपनी खुशी के साथ से समझौता करना पड़ेगा। आपकी कल्पनात्मक शक्ति आपको लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेगी । आप मानवीय आवश्यकताओं का ध्यान रखते हैं, आपकी प्रगति तय है । शिक्षा के क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम देखने का मिलेगे।
आज का कर्क राशिफल 15 अगस्त 2021
आपको इस समय बड़ी गंभीरता से अपने हित के बारे में सोचना है। काफी दिनों से काम कर चुके साथियों के साथ अपनी निजी जानकारी साझा न करें। इस दौरान धैर्य से काम लेंगे तो जल्दी ही अपने शुभचिंतकों को भी पहचान जायेंगे। आज आपका रिश्तेदारों एवं मित्रों पर धन खर्च होगाा। आज किसी की बातों मे आकर कोई भी काम प्रारंभ न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।
आज का सिंह राशिफल 15 अगस्त 2021
आज दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होगी । काफी समय से जिस योजना पर काम कर रहे थे , वह आज फलीभूत हो सकती है।ǀ आज धन सम्बन्धी कोई फैसला लेंगे जो भविष्य में लाभकारी साबित होगा । आपके शरीर में नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा, प्रतियोगिता क्षेत्र में आशातीत कामयाबी मिल सकती है। इस समय में आपको कार्याक्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिलेगी।
आज का कन्या राशिफल 15 अगस्त 2021
आप अपने गुस्से के कारण तुरंत प्रतिक्रिया देने के मूड में हैं ।लेकिन आपके लिए सुझाव यह है कि अपने दिमाग को शांत रखकर गंभीरता से सोचें । आपके पास अच्छी संचार-कुशलता है और इसे अपने लाभ के लिए इस्तेमाल करें । आज सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शरीर में आलस्य बढ़ेगा। मूड भी खराब रहेगा। आज आपकी योग्यता के अनुसार ही आपको सफलता मिलेगी। अनजान लोगों से नुकसान हो सकता है। जोखिम वाले कार्य के दौरान सतर्क रहें।
आज का तुला राशिफल 15 अगस्त 2021
आज सबके कहने तथा अपने खुद के मन की भी नही सुनना चाहते । आपको यह समझना है की इस रवैये से आपको कुछ हासिल नही होगा । आपको अपनी वर्तमान समस्याओं से पार पाने के लिए अपने दिल और दिमाग को खुला रखना होगा । आपके परिवार के सदस्यों से किसी न किसी बात को लेकर मतभेद पैदा हो सकते है। आज आप अपनी मेंहनत से अपनी हर मुश्किल को आसान कर लेगे।
आज का वृश्चिक राशिफल 15 अगस्त 2021
आप आज सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आपकी कुशलता से सभी प्रभावित होंगे ǀ दिन शांत और तनावरहित रहेगा । आज अच्छा वित्तीय लाभ होने की सम्भावना तो बनी हुई है, लेकिन अपने खरीदारी के खर्चो पर भी नजर रखें । आज आपको भाग्य से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा।
आज का धनु राशिफल 15 अगस्त 2021
आज आप अकेले काम करेंगे तो किसी मुसीबतों में फंस सकते हैं । टीम के रूप में काम करने पर ये बाधाएं परेशान नही करेंगी ǀ आपसी सहयोग से आज आप किसी भी प्रयास में सफलता हासिल कर पायेंगे । आज परिस्थिया आपके अनुकूल न होने कारण आपको काफी तरह की परेशानियों का सामना करना पड सकता है। सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मन में नकारात्मक विचार न आने दे।
आज का मकर राशिफल 15 अगस्त 2021
आज आप हर किसी पर विश्वास कर सकते हैं। इस कारण आप वह बात भी किसी से साझा सकते हैं जो व्यक्ति विश्वास के लायक नहीं है। और जो आपका भला नहीं चाहता।आज दोस्ती का हाथ बढाने के लिए अच्छा समय हैǀ आज आपके स्वभाव में गुस्सा व जिद्दीपन देखने को मिलेगा। जिसके कारण परिजनों के साथ मनमुटाव हो सकता हैं । कार्यस्थल पर खुशखबरी मिल सकती है।
आज का कुंभ राशिफल 15 अगस्त 2021
किसी दूसरे के विचारों का सम्मान करें और विनम्र बने रहें । आप सफलता हासिल करने की राह पर बढ़ रहे हैं लेकिन अंतिम समय पर सावधानी नहीं रखते । परेशानियों की अधिक चिंता ना करें ǀ जीवन के पथ पर उत्साह और जोश से आगे बढ़ते रहें । भाग्य से हर संभव सहायता मिलेगी । आज आपकी मुलाकात रिश्तेदारों के साथ होगी। सकारात्मक संवाद होगा।
आज का मीन राशिफल 15 अगस्त 2021
साझेदारी की ओर कदम बढ़ा सकते हैं । सकारात्मक अनुभूति तो होगी। लेकिन यह देखना होगा कि यह साझेदारी कितनी सफल होगी ǀ किसी अप्रत्याशित स्रोत से समर्थन-सहायता प्राप्त हो सकती है । आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा। कार्य क्षेत्र में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। माता की सेवा करने से मानसिक शांति प्राप्ति होगी।




