लाइफस्टाइल

स्मोकिंग की लत आपको बनाती है इन मामलों में कमजोर, ऐसे बचें इन समस्याओं से

किसी भी चीज की लत हमारे लिए काफी नुकसानदायक होती है। लोगों को अलग-अलग तरह से चीजों की आदत लग जाती है जिसके कुछ समय बाद उन चीजों के आदी हो जाते हैं। ऐसी ही है स्मोकिंग, लोग कई बार एक या दो सिगरेट से शुरूआत करते हैं लेकिन आदत पड़ने के बाद लोगों को उसकी लत लग जाती है और ज्यादातर लोग इसे छोड़ने में असफल रहते हैं।

स्मोकिंग का असर सिर्फ आपकी बॉडी पर ही नहीं पड़ता बल्कि इससे आपकी त्वचा पर भी इसका सीधा असर होता है। जिसकी वजह से आपको कई त्वचा संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

जिन लोगों को सिगरेट पीने की आदत होती है वो इस परेशानी से गुजर रहे होते हैं और त्वचा या चेहरे पर होने वाली समस्याओं को दूर करने की कोशिश करते हैं। लेकिन शायद उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं होता कि उनकी इस समस्या की जड़ कुछ और नहीं सिर्फ उनकी सिगरेट पीने की आदत होती है।

आइए जानते हैं कि ज्यादा सिगरेट पीने से त्वचा पर किस तरह के नुकसान होते हैं।

चेहरे की चमक कम होना

अधिक मात्रा में किसी भी चीज का सेवन करना सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। अगर यही बात सिगरेट के लिए की जाए तो शायद ये कई गुना ज्यादा हमारे लिए खतरनाक हो सकती है।

आपको बता दें कि ज्यादा सिगरेट पीने से हमारे चेहरे की चमक कम होने लगती है। अगर आप भी काफी ज्यादा सिगरेट पीने के आदी है और आपके चेहरे की रंगत खोती जा रही है तो आप समझ जाइए कि इसकी वजह सिर्फ आपका सिगरेट की लत है।

झुर्रियां

सिगरेट का हद से ज्यादा आदी होना हमारी त्वचा में झुर्रियों की समस्या भी पैदा कर सकता है। जिसकी वजह से हमारी उम्र ज्यादा लगने लगती है।

मुंहासे

महिलाओं को भी सिगरेट पीने का शौक तेजी में बढ़ रहा है। जिसकी वजह से महिलाएं भी त्वचा संबंधित समस्या से पीड़ित हो रही हैं। यही वजह है कि ज्यादा सिगरेट पीने के कारण लोगों के चेहरे पर मुंहासे भी आने लगते हैं।

बालों की समस्या

लगातार रूप से आदी होना हमारे लिए खतरनाक है। ज्यादा सिगरेट पीने से हमारे बालों पर भी इसका असर होता है। इससे हमारे बालों के डीएनए पर काफी नुकसान होता है। जिसके कारण बाल कमजोर होने लगते हैं और रुखे हो जाते हैं।

दांत पीले पड़ना

जिन लोगों को ज्यादा सिगरेट पीने की आदत होती है उनके दांत भी धीरे-धीरे पीले पड़ने लगते हैं, जिसकी वजह से उनकी खूबसूरती भी कम होने लगती है। आपको बता दें कि सिगरेट में काफी मात्रा में निकोटीन पाया जाता हैं और निकोटीन के कारण हमारे दांत पीले होने लगते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button