डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, केजरीवाल को लेकर कहा – घोटाला करेगा तो जेल जाएगा

सतना। लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी का प्रचार प्रसार जारी है। सतना लोकसभा में बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला सतना पहुंचे और एक निजी मैरिज गार्डन में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
राजेंद्र शुक्ला ने कहा कांग्रेस डूबती जहाज है। कांग्रेस नेताओ की नीति और सोच और बयानों से कांग्रेस में भगदड़ मची है। कांग्रेस नेता पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल हो रहे। बीजेपी मोदी जी के विकास कार्यों और उनकी गारंटी की वजह से पुनः सरकार बनाएगी।
उन्होंने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा की कोई भी हो घोटाला करेगा तो जेल जायेगा। चाहे कोई भी हो कानून अपना काम करेगा। इस कार्यक्रम में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सतना जिले के लोकसभा प्रत्याशी सांसद गणेश सिंह सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भरी संख्या में मौजूद रहे।




