Breaking Newsदेश विदेश
Breaking news: संदिग्ध हालात में मिली युवक- युवती की लाश, जहर खाकर की आत्महत्या

जयपुर। राजस्थान के जयपुर जिले के चौमू थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक और एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया में दोनों ने जहर खाकर कथित आत्महत्या की है।
चौमू थानाधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि जतिन सैन (20) और अंकिता यादव (19) रविवार को एक कार में बेहोश पाए गए। दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।
उन्होंने कहा, ‘‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करते थे। वे जयपुर शहर के निवासी थे। उनके परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में भेजा गया है।” पुलिस मामले की जांच कर रही है।




