COVID19- भारत में आंकड़ा 62800 पार, महाराष्ट्र, तमिलनाडु में हालात बेकाबू, इतने मरीज भी हुवे ठीक
भारत के कई शहरों में कोरोना लगातार फैलता ही जा रहा है। मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद में 25 राज्यों से अधिक मामले आ चुके हैं। तीनों शहरों 21726 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। जबकि पूरे देशभर में अभी तक 62806 लोग बीमारी की चपेट में आ चुके हैं।
भारत में रोजाना लगभग 3 हजार से अधिक मामले आ रहे हैं। 9 मई को 2894 मामले आए हैं। दिल्ली सरकार की तरफ से आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं। भारत में अभी तक 62806 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 19301 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं जबकि 41399 संक्रमितों का अस्पतालों में उपचार चल रहा है। देशभर में 2101 लोगों की कोरोना वायरस महामारी से मौत हो चुकी है।
कोरोना वायरस महामारी का कहर तीन शहर मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद में सबसे ज्यादा है। इन शहरों के मुकाबले 25 राज्यों में कम कोरोना संक्रमित हैं। मिले आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में 12864, चेन्नई में 3325 और अहमदाबाद में 5540 संक्रमित मिले हैं। कोरोना संक्रमितों की तुलना करें तो मुंबई में महाराष्ट्र को छोड़ दिया जाए तो बाकि के सभी राज्यों से अधिक कोरोना संक्रमित हैं। इसी तरह अहमदाबाद में 29 राज्यों से अधिक कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
देश में महाराष्ट्र और तमिलनाडु कोरोना वायरस का गढ़ बन चुके हैं। अब तक महाराष्ट्र में 9 मई को 1165 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि तमिलनाडु में 526 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसके अलावा गुजरात में 394, उत्तर प्रदेश में 159, राजस्थान में 129, मध्यप्रदेश में 116 कोरोना के मामले आए हैं।




