राशिफल - अध्यात्म

10 May 2020 – जानिए क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, आज का राशिफल

मेष: आज का दिन सामान्य है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। परिजनों के साथ खुशियों के पल बिताएंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में नए आयाम स्थापित करेंगे। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

वृष: आज आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। लाभ होगा। कारोबार में तरक्की के योग बन रहे है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। परिवार में वातावरण खुशहाल रहेगा।

मिथुन: आज का दिन सामान्य रहेगा। काम का तनाव और दबाव आपको परेशान कर सकता है। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। खर्च में कमी करना चाहिए। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है।

कर्क: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपकी तरक्की में कुछ बाधा आ सकती है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिलेगी। पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से आपको बचना चाहिए। कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।

सिंह: आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप लोगों को अपनी बातें समझने में सफल होंगे। जीवनसाथी से मधुर संबंध रहेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। खर्च में वृद्धि से तनाव रहेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। कई दोस्त और परिचित लोग मदद कर सकते हैं। रोजगार के अवसर मिलेगा।

कन्या: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप अपने करियर में सफलता के बेहद करीब होंगे। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।

तुला: आजको समाज में यश प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में और निजी जीवन में आगे के द्वार खुलेंगे। दांपत्य जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। कारोबार ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आप कुछ मामलों को लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन में रह सकते हैं।

वृश्चिक: आज आपका दिन बहुत सुखमय बीतेगा। आपका सोचा हुआ काम पूरा होंगे। परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। दांपत्य जीवन में आनंद छाया रहेगा। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।

धनु: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको धन लाभ होने के पूरे योग बन रहे हैं। आय का कोई अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है। धन लाभ हो सकता है। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किये गये कामों में आपको फायदा होगा।

मकर: आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। कीच समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। परिवार की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। व्यवसाय अच्छा रहेगा। कर्ज लेने से बचना चाहिए।

कुंभ: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। काम को लेकर आपकी कई योजनाएं आज समय से पूरी हो जाएंगी। विद्यार्थियों को शिक्षकों से पढ़ाई में मदद भी मिलेगी। भविष्य के लिए सकारात्मक भाव मन में लेकर चलें। चीजें जल्दी ही बदलेंगी।

मीन: व्यापार में सफलता मिलेगी। आपको भविष्य की योजना बनानी पड़ सकती है। व्यावसायिक क्षेत्र में स्पर्धा के सामने आपको टिकना पडे़गा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। रोजगार की चिंता रह सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

Related Articles

Back to top button