पीएम की मां के लिए अपशब्द का प्रयोग उचित नहीं, मां तो मां होती है, आप पार्टी चीफ के बयान पर बोले सीएम भूपेश

सीएम भूपेश ने आम आदमी पार्टी (आप) के चीफ गोपाल इटालिया के बयानों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मां के बारे में टिप्पणी की। मां तो मां होती है चाहे किसी की भी मां हो। पूत कपूत हो सकता है लकिन मां कभी कुमाता नहीं होती। वह 100 साल की हैं और उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस इसकी निंदा करती है।
इसके बाद इस उपजे विवाद के बीच उनका एक और वीडियो सामने आ गया है। पीएम मोदी को ‘नीच किस्म का आदमी’ कहने से जुड़े विवाद में गुरुवार को कुछ देर के लिए दिल्ली में हिरासत में लिए गए गोपाल इटालिया ने पीएम मोदी की मां को लेकर भी विवादित टिप्पणी की है।
इटालिया ने इस वीडियो में एक बार फिर पीएम मोदी को ‘नीच’ कहा है तो उनकी मां हीराबेन को ‘नौटंकीबाज’ कहा है। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने यह वीडियो शेयर करते हुए जोरदार हमला किया है।
#WATCH उन्होंने(गोपाल इटालिया) PM की मां के बारे में टिप्पणी की। मां तो मां होती है चाहे किसी की भी मां हो। पूत कपूत हो सकता है लकिन मां कभी कुमाता नहीं होती। वह 100 साल की हैं और उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस इसकी निंदा करती है: छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल pic.twitter.com/ZWwswPG4Om
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 18, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





