Breaking News

सीएम भूपेश बघेल ने मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित होने पर दी बधाई


सीएम भूपेश बघेल ने मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी और ट्वीट कर लिखा – राजनीतिक कौशल, सांगठनिक अनुभव और संसदीय प्रणाली के संयुक्त अनुभव के ‘हस्ताक्षर और संस्थान’ श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ। हम सब कार्यकर्ता आपके नेतृत्व में देश और दल को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं।

बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष बन गए हैं. खड़गे को 7897 वोट मिले. वहीं, शशि थरूर को 1072 वोट मिले. जबकि 416 वोट रद्द हो गए. कुल 9385 नेताओं ने 17 अक्टूबर को वोट डाला था.

1939 में जब अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ था, तब महात्मा गांधी के उम्मीदवार पी सीतारमैया नेताजी सुभाष चंद्र बोस से हार गए थे. फिर आजादी के बाद पहली बार 1950 में पार्टी अध्यक्ष के पद के लिए चुनाव हुआ. तब पुरुषोत्तम दास टंडन और आचार्य कृपलानी का आमना-सामना हुआ. इस चुनाव में सरदार वल्लभभाई पटेल के खास माने जाने वाले टंडन ने तत्कालीन पीएम जवाहरलाल नेहरू की पसंद को पछाड़ दिया था.

Source by Bhupesh Baghel

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button