देश विदेश

कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 158000 पार, जानिए छग सहित राज्यवार क्या है स्थिति, अब तक हो चुकी इतनी मौतें

देश में कोरोना वायरस के मामले रोज बढ़ते ही जा रहे हैं। भारत में अभी तक कोरोना संक्रमित लोगों के सबसे ज्यादा मामले कल आए हैं। बीते 24 घंटे में 7270 लोग महामारी से संक्रमित हुए हैं। इसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या 1,58,086 हो गई है।

वैसे ही महाराष्ट्र-तमिलनाडु को छोड़कर अन्य राज्यों में भी कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इससे सरकार की चिंताएं बढ़ती जा रही है। कल महाराष्ट्र में 2190 कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं वहीं तमिलनाडु में 817, दिल्ली में 792, गुजरात में 376, राजस्थान में 280, उत्तर प्रदेश में 267, मध्यप्रदेश में 237 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

गौरतलब है कि देश भर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 1,58,086 पर पहुंच गया है। इनमें से 85792 मरीजों का अस्पतालों में उपचार चल रहा है मतलब ये मामले अभी एक्टिव हैं। इसके अलावा 67749 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 3472 लोग ठीक हुए हैं। जबकि 4534 मरीजों की अभी तक मौत हो चुकी है। देशभर में 27 मई को 187 लोगों ने दम तोड़ा है।

वही छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। प्रवासी मजदूरों के आने से प्रदेश में आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। कल आए मामलों में कॉल 8:00 संक्रमित पाए गए हैं जो सभी बाहर से आए हैं, इसके बाद छत्तीसगढ़ का आंकड़ा 286 पर पहुंच गया है।

Related Articles

Back to top button