छत्तीसगढ़

इन गर्मियों में नींबू पानी है सेहत के लिए असरदार, ऐसे करें उपयोग

बाजार में कई ऐसे कई ड्रिंक मौजूद हैं, जो वजन कम करने का दावा करते हैं. ऐसी ही एक ड्रिंक शहद और नींबू का पानी का है. शहद खांसी और ठंड से राहत दिलाने और इम्यूनिटी को बढ़ाने में लाभकारी होता है. नींबू भी पाचन और इम्यूनिटी में सुधार करने में सहायक होता हैं। जानिए नीबू के अनगिनत फायदे-

अगर आप रोज सुबह खाली पेट शहद और नींबू का पानी पीते हैं तो इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जो आपके वजन को कम करने में मदद करता है, तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि कैसे नींबू और शहद का पानी आपके वजन को घटाने में सहायक होता है.

कब्ज होने से बचाता है

कब्ज में शहद और नींबू के मिश्रण के साथ गर्म पानी से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता है. पानी पाचन में मदद करता है और इसलिए यह कब्ज में राहत दिलाने में सहायक हो सकता है. गर्म पानी भी कठोर मल को बाहर निकलने में उपयोगी होता है और कब्ज को रोकता है.पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है।

नींबू के इस्तेमाल से आपका लिवर अधिक पित्त का उत्पादन करने में मदद करता है, जिससे आपके पाचन तंत्र को कठोर खाद्य पदार्थों को अच्छे तरीके से तोड़ने और आवश्यक घटकों का उपयोग करने में मदद मिलती है. इसके साथ ही शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो संक्रमण को रोकने में सहायक होते हैं।

कोलन को शुद्ध करता है

शहद और नींबू का पानी कोलन को शुद्ध कर इसके कार्यो को आसान बनाता है और इसमें मौजूद भोजन, आंतों की कोशिकाओं और अन्य विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है. विषाक्त पदार्थों को हटाने से पेट में पोषक तत्वों के अवशोषण में सुधार होता है और आपको हाइड्रेटेड रहने में मदद मिलती है. यह सूजन को रोकने में भी उपयोगी है।

आपको ऊर्जावान बनाता है

For और नींबू आपके ऊर्जा स्तर को बढ़ाता है और आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है. नींबू एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते है, जो थकान को दूर करने में मदद करता है. साथ ही नींबू की खुशबू आपके मूड को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकती है.

साफ और निखरी त्वचा प्रदान करता है

नींबू के ब्यूटी बैनेफिट्स बहुत अच्छे होते हैं क्योंकि से आपके खून को शुद्ध करने में मदद करती है जिससे आपको साफ त्वचा मिलती है. पानी और शहद स्किन में कोलेजन का निर्माण करने में मदद करते हैं और त्वचा के गुणों को बढ़ाते हैं.

शहद और नींबू पानी कैसे बनाएं?

एक गिलास में गर्म पानी लें, इसमें आधे नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिला कर पी लें. मधुमेह रोगियों के लिए तो ये पेय बेहद असरदार है क्योंकि नींबू के पानी में शहद मिलाना सुरक्षित है. इसके अलावा, आप शहद और नींबू का पानी पीने के बाद कम से कम आधे घंटे तक चाय या कॉफी पीने से बचें.

Related Articles

Back to top button