देश विदेश

देश में मची त्राहि त्राहि, आज भी 3 लाख से ऊपर मामले, महाराष्ट्र और दिल्ली हुई बेहाल, जानें छत्तीसगढ़ सहित देश में ताजा हालात

लगातार चौथा दिन है, जब तीन लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। एक दिन में 3,46,786 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,66,10,481 पर पहुंच गए

कोरोना महामारी की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। संक्रमितों की संख्या रोज रिकार्ड तोड़ रही है। शनिवार को रिकार्ड 3,46,786 नए केस मिले। यह लगातार चौथा दिन है, जब तीन लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। एक दिन में 3,46,786 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,66,10,481 पर पहुंच गए, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 25 लाख से अधिक हो गई है।

Read Also – छत्तीसगढ़ में कोरोना थमने का नही ले रहा नाम, आज कुल 16731 मरीजों की पुष्टि, 203 मौतें, जानें अपने शहर का हाल

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 2,624 संक्रमितों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,89,544 हो गई है। वहीं कोविड19इंडिया ओआरजी की तरफ से शनिवार देर रात तक मिले आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 3,43,696 नए मामले मिले हैं। इस दौरान 2,650 लोगों की जान भी गई है और 2,12,727 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं।

Read Also – छत्तीसगढ़ – लॉकडाउन में जब दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने निकला अकेला ही बाइक पर, पुलिस वाले भी देख चकराए, जानें मामला

आपको बता दें कि लगातार दूसरा दिन है, जब दो लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 69 लाख से ज्यादा हो गया है। इनमें से एक करोड़ 40 लाख 75 हजार से ज्यादा मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और 1,92,199 लोगों की जान भी जा चुकी है। सक्रिय मामले बढ़कर 26,72,174 हो गए हैं।

Read Also – रायपुर में 6 मई तक टोटल लॉकडाउन का आदेश जारी, जानें किसे होगी अनुमति और क्या है बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ की बात करें तो छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण अपने चरम पर है। कोरोना के मामलों ने कल रिकॉर्ड बनाया है। आज कुल 16731 मरीजों की पहचान हुई है तो वही 203 मरीज की मौत हुई है। आज भी रायपुर में 2138 मरीज पाए गए हैं। देखें अपने शहर का हाल

Read Also – सरकार का बड़ा फैसला, अब खुलेंगी शराब दुकानें सिमित समय के लिए

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 1786, राजनांदगांव 936, बालोद 496, बेमेतरा 397, कबीरधाम 441, रायपुर 2138, धमतरी 523, बलौदाबाजार 732, महासमुंद 384, गरियाबंद 424, बिलासपुर 1428, रायगढ़ 1007, कोरबा 975, जांजगीर-चांपा 412, मुंगेली 683, जीपीएम 286, सरगुजा 456, कोरिया 349, सूरजपुर 399, बलरामपुर 332, जशपुर 524, बस्तर 231, कोंडागांव 206, दंतेवाड़ा 72, सुकमा 30, कांकेर 421, नारायणपुर 26, बीजापुर 31 अन्य राज्य 6 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

Related Articles

Back to top button