शराब न मिलने पर 8 लोगों ने पिया हैंड सैनिटाइजर, 7 की मौत दहला जिला
लॉकडाउन की वजह से महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में शराब न मिल पाने पर 8 लोगों ने हैंड सैनिटाइजर पी लिया
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण ने हाहाकार मचा रखा है एवं इसी के चलते लगातार मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। लॉकडाउन की वजह से महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में शराब न मिल पाने पर 8 लोगों ने हैंड सैनिटाइजर पी लिया। इस हादसे में 7 की मौत हो गई और एक अस्पताल में भर्ती है।
Read Also – सरकार का बड़ा फैसला, अब खुलेंगी शराब दुकानें सिमित समय के लिए
मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में शनिवार का दिन कुछ लोगों के लिए काल बनकर आया। यहां शराब की तलब लगने पर 8 मजदूरों ने हैंड सैनिटाइजर पी लिया।पुलिस ने कहा कि इस हादसे की वजह से 7 की मौत और 1 गंभीर रूप से मजदूर घायल है। जिसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शराब न मिलने पर मजदूरों ने हैंड सैनिटाइजर पी लिया। 3 मृतकों का पोस्टमार्टम हो गया है। जबकि बाकी 4 के परिजनों ने अधिकारियों को बिना सूचित किए अंतिम संस्कार कर दिया।
Read Also – प्रेमी के चक्कर में आ युवती लगाई पति से तलाक की अर्जी, चार सालों से बनाता रहा शारीरिक संबंध बाद में प्रेमी निकला शादीशुदा, फिर……
बताया जा रहा है कि सभी मृतकों की उम्र 35 से 50 साल के बीच है। जानकारी के लिए बता दें कि मृतकों के नाम गणेश उत्तम शेलार, सुनील महादेव ढेंगले, दत्त कावडू लांजेवार, नूतन देवराव पाटनकर, संतोष मेहर, विजय बावने हैं। सातवें मृतक की पहचान होना बाकी है। अभी राज्य में लॉकडाउन है, जिसकी वजह से शराब की दुकानें बंद हैं।




