देश विदेशमध्यप्रदेश

विश्व आदिवासी दिवस की छुट्टी को लेकर पक्ष- विपक्ष की तकरार, मंत्री का विवादित बयान आया सामने

भोपाल। मध्यप्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस पर छुट्टी घोषित ना किए जाने पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में तकरार जारी है। आज विधानसभा में इस मामले को लेकर हंगामा हुआ।वहीं सीएम शिवराज ने इस मुद्दे पर विपक्ष के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है।

वहीं इस मुद्दे मंत्री उषा ठाकुर का विवादित बयान सामने आया है। मंत्री उषा ठाकुर ने विश्व आदिवासी दिवस पर छुट्टी को लेकर कहा कि अगर ऐसे ही मांग उठती रही तो 365 दिन ही छुट्टी घोषित कर देते हैं। इस दिन तो छुट्टी की जगह खूब काम होना चाहिए, ये मांग आम आदमी की नहीं है, ये वर्ग विशेष की है। छुट्टी लेकर क्या करेंगे,खूब काम करें।

Related Articles

Back to top button