जरा हटके

Video – विशालकाय मगरमच्छ अचानक चढ़ शख्स के ऊपर, वीडियो देख थर्रा जाएगे आप – cgtop36.com


सोशल मीडिया पर अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक विशालकाय मगरमच्छ शख्स के ऊपर चढ़ जाता है. इसके बाद वो ऐसी हरकते करता है जिसे आमतौर पर लोग देखते नहीं हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स जमीन पर लेटा हुआ है. इसी बीच एक खूंखार मगरमच्छ रेंगते हुए उसके पास आता है और शख्स के ऊपर चढ़ जाता है. सब यही सोचते हैं कि मगरमच्छ अब शख्स को शिकार बना लेगा. लेकिन इस वीडियो में मगरमच्छ अपने स्वभाव के विपरित काम करता है और शख्स पर प्यार लुटाने लगता है. वीडियो देख कहा जा सकता है कि ये मगरमच्छ पालतू होगा.

शख्स और मगरमच्छ जिस तरह से एक दूसरे पर प्यार लुटा रहे हैं वैसा नजारा आमतौर पर देखने को नहीं मिलता है. शख्स भी बड़े प्यार से मगरमच्छ को गले लगातार दुलार करता है. इस वीडियो को jayprehistoricpets नामक इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

इंडिया.com



Related Articles

Back to top button