Breaking – ट्रक और पिकअप वैन का एक्सिडेंट, 6 लोगों की मौत – cgtop36.com

हरियाणा के जींद जिले में ट्रक और पिकअप वैन की जबर्दस्त टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और करीब 17 अन्य घायल हैं। सभी घायलों को पास के अस्पाल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे का कारण जानने के लिए आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।
जींद के सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि कंडेला गांव के पास ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर हो गई थी। वैन में 23 यात्री सवार थे जिसमें 6 लोगों की मृत्यु हो गई। अन्य घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी किसी व्यक्ति ने बयान नहीं दिया है, बयान देने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी
कंडेला गांव के पास ट्रक और पिकअप वैन का एक्सिडेंट हुआ। वैन में 23 यात्री सवार थे जिसमें 6 लोगों की मृत्यु हो गई। अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया। अभी किसी व्यक्ति ने बयान नहीं दिया है, बयान देने के बाद मामला दर्ज़ कर कार्रवाई करेंगे: दिनेश कुमार, सदर थाना प्रभारी, जींद pic.twitter.com/BmbdVC44Bp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 24, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




