देश विदेश

ब्रेकिंग – तीन मंजिला बिल्डिंग गिरने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत, मौके पर पहुंची NDRF की टीम

महाराष्ट्र के ठाणे के भिवंडी शहर में रविवार देर रात एक तीन मंजिला इमारत गिर गई. इस हादसे में 8 की मौत हो गई।  अभी भी मलबे में 20-25 लोगों के फंसे होने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने 20 लोगों को बाहर निकाला। एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। हादसा रविवार रात 3.40 बजे हुआ। बताया जाता है कि मुंबई में पिछले दिनों हुई भारी बारिश की वजह से बिल्डिंग कमजोर हो चुकी थी। इसमें 21 परिवार रहते थे। एनडीआरएफ की टीम ने सोमवार सुबह मलबे से एक बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया। शुरूआती जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग 1984 में बनी थी।

read also,,ब्रेकिंग – गरियाबंद जिले में कोरोना से हुई एक महिला की मौत

बताया जा रहा है कि गिरने वाले इस तीन मंजिला मकान के हिस्से के 21 फ्लैट में काफी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक रात 3 बजकर 20 मिनट पर भिवंडी के पटेल कंपाउंड में कोहराम मच गया। स्थानीय नागरिक और मनपा की टीम राहत और बचाव का काम कर रहे हैं।ताजा जानकारी के मुताबिक इमारत के मलबे से अब तक 8 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। जबकि राहत कार्य के दौरान 5 जीवित लोगों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया है। अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

एनडीआरएफ ने बताया कि ठाणे महानगर पालिका से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 4 बजे भिवंडी में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई थी। स्थानीय लोगों द्वारा 20 लोगों को मलबे में से बचाया गया है। शुरूआती जानकारी के अनुसार 20-25 लोगों के फंसे होने की आशंका है। आरआरसी मुंबई से एनडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है और राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है।

Related Articles

Back to top button