महिला ने दी पति को मरवाने 65 तोला सोने की सुपारी, प्रापर्टी डीलर पति की करवा दी निर्मम हत्या

गुरुग्राम में एक महिला ने ’65 तोला सोने’ की सुपारी देकर अपने पति की हत्या करवा दी. महिला का पति गुरुग्राम का नामी प्रॉपर्टी डीलर था. महिला और उसका प्रेमी उसकी प्रॉपर्टी हड़पना चाहते थे. घटना की जांच के बाद पुलिस ने महिला व एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. महिला का प्रेमी फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना 30 अक्टूबर की देर रात की है. गुरुग्राम के पालम विहार इलाके में अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग साइट में सोते समय प्रॉपर्टी डीलर धर्मेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद पुलिस ने बारीकी से छानबीन शुरू की. इस दौरान पुलिस को पता चला कि धर्मेश की हत्या उसी की पत्नी ने सुपारी देकर कराई थी.
एसीपी प्रीतपाल सिंह ने बताया कि गुरुग्राम के प्रॉपर्टी डीलर धर्मेश की पत्नी नीतू ने अपने यहां एक नौकरानी को काम पर रखा था. उसी ने नीतू की मुलाकात संभल के रहने वाले बबलू खान नाम के युवक से करवाई. कुछ मुलाकातों के बाद दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया. इसके बाद नीतू और बबलू खान ने प्रॉपर्टी डीलर धर्मेश की करोड़ों की संपत्ति को हड़पने की साजिश रच डाली.
प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या के मामले में पत्नी और उसके साथ एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है। यह 30.10.2022 की घटना है जहां एक निर्माणाधीन भवन में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई थी। गिरफ़्तार आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया: प्रीत पाल ACP क्राइम, गुरुग्राम (07.11) pic.twitter.com/RfQ4W6xnya
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 7, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





