पटना। दरभंगा में स्थित मंदिर में पुजारी पर एक महिला की पिटाई करने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर इस वारदात का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।घटना सामने आने के बाद मंदिर प्रशासन ने पुजारी को हटा दिया है और जांच करने का आदेश जारी किया है।
राज परिसर में स्थित मां श्यामा माई मंदिर में पूजा करने पहुंची थी, लेकिन कोविड गाइडलाइन की वजह से मंदिर के दरवाजे आम लोगों के लिए बंद थे। महिला पूजा करने की जिद पर अड़ी थी, इसी वक्त वहां के पुजारी से महिला की भिड़ंत हो गई।
पुजारी ने महिला के साथ पहले बदतमीजी की फिर बाल पकड़कर पीटा। महिला ने जब इसका विरोध किया तो पुजारी महिला को खदेड़कर मंदिर परिसर से बाहर कर दिया।




