छत्तीसगढ़देश विदेशबिजनेस

सोने चांदी के भाव में लगातार गिरावट आज देखिये क्या रहा बाजार में भाव

दिल्ली। शनिवार को सोना का भाव 24 कैरेट प्रति ग्राम 50,480 और 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 46,390 पर रिकॉर्ड किया गया है। 22 कैरेट सोने का भाव अभी 45000-47000 के बीच बना हुआ है। देखा जाय तो गत वर्ष अगस्त में सोना अपने उच्चतम स्तर 56000 से पार हो गया था। उस स्तर से देखें तो 22 कैरेट सोने का भाव अब तक 9000 रुपए तक डाउन हो गया है।

निवेशक सोच रहे हैं कि सोने का भाव और गिरेगा या अब गोल्ड में मजबूती देखी जाएगी। निवेश का सही समय कब है जिससे जबरदस्त रिटर्न मिल सके। जानिए एक्सपर्ट की राय। लोगों के मन में सबसे पहला सवाल ये है कि सोने में निवेश करना कितना सुरक्षित रहेगा। निवेश और बेहतर रिटर्न के लिए सोना दूसरे ऑप्शन के मुकाबले कितना उपयुक्त है। गोल्ड एंड मार्केट एक्सपर्ट अजय केडिया का मानना है कि सोना में निवेश का ये बेहतर समय है। कुछ घटनाक्रम ने निवेशकों को सोने की ओर आकर्षित करने का काम किया है। लोगों के मन में सबसे पहला सवाल ये है कि सोने में निवेश करना कितना सुरक्षित रहेगा। निवेश और बेहतर रिटर्न के लिए सोना दूसरे ऑप्शन के मुकाबले कितना उपयुक्त है।

गोल्ड एंड मार्केट एक्सपर्ट अजय केडिया का मानना है कि सोना में निवेश का ये बेहतर समय है। कुछ घटनाक्रम ने निवेशकों को सोने की ओर आकर्षित करने का काम किया है। अब मार्केट हाई होने की उम्मीद: अजय केडिया के मुताबिक कोरोना संक्रमण की दर काफी कम हो गई है। बाजार खुल रहे हैं और मार्केट हाई हो रहा है। जिस हिसाब से यूएस में पैसे बांटे गए हैं उस हिसाब से इन्फ्लेशन बढ़ेगा जिससे मार्केट हाई होगा। यानी आने वाले समय में सोने में मजबूती देखी जा सकती है। सोने के प्रति क्यों बढ़ रहा रूझान: जब से सोने में हॉल मार्किंग कंपल्सरी की गई है ग्राहकों का रूझान बढ़ने लगा है। पहले ठगे जाने का डर था।

लोग सोचते थे कि सोने में तय भाव के हिसाब से पैसे तो लगा दिए पर जब रिटर्न की बारी आई तो पता चला कि सोना खरा नहीं है या उसमें मिलावट है। अब ये डर खत्म हो जाएगा और लोग शौक से सोना खरीद सकेंगे। दूसरा कोरोना संक्रमण काल में शादियों के खर्चे कम हो जाने से पैसों को सोने में रूझान दिख रहा है। शादी के नाम पर जमा किए पैसे बचने पर लोग दुल्हान और घर वालों को ज्यादा से ज्यादा ज्वैलरी खरीद रहे हैं। यानी शादी-समारोहों में सोने-चांदी की खरीददारी बढ़ गई है। इधर हो रहा मोह भंग: जीएसटी लागू होने से रियल स्टेट में वो बूम नहीं रह गया है।

अब प्रॉपर्टी में निवेश करने के बावजूद अच्छा रिटर्न नहीं मिला रहा है। शेयर बाजार की हालत उतनी ठीक नहीं है। अडानी केस के बाद से लोगों के मन में डर सा बन गया है। यदि बैंकों में निवेश की बात करें तो एफडी पर ब्याज दर इस समय अब तक सबसे कम है। ये ऐसे कारण हैं जो सोने में निवेश को बढ़ावा दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button