ब्रेकिंग – साऊथ के अभिनेता जयप्रकाश रेड्डी का निधन, इन फिल्मों में किया था अभिनय
टॉलीवुड अभिनेता जयप्रकाश रेड्डी का दिल का दौ रा पड़ने से निधन हो गया है। 8 मई, 1946 को जन्मे जयप्रकाश रेड्डी ने फिल्म ‘ब्रह्मपुत्रुडू’ के साथ फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। रायलसीमा बोली के साथ उन्होंने अपनी एक विशेष पहचान हासिल की थी।बता दे की जयप्रकाश रेड्डी ने प्रेमिंचुकुंदाम रा, समरसिंहा रेड्डी, जयम मनदेरा, चेन्नकेशवरेड्डी, सीतय्या, छत्रपति, गब्बरसिंग, नायक, रेसुगुर्रम, मनम, टेम्पर, सरैनोडु और अन्य फिल्मों में अभिनय किया है।
read also,,Petrol Diesel Price – जानिए आपके शहर में आज कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत
उन्होंने वरिष्ठ और युवा कलाकार के साथ अभिनय किया। अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। एक खलनायक, एक कॉमेडियन, एक कैरेक्टर आर्टिस्ट के रूप में जयप्रकाश रेड्डी ने लाखों प्रशंसकों का मनोरंजन किया है।जयप्रकाश रेड्डी ने निधन पर नेता और अनेक कलाकारों ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने संदेश में प्रकाश रेड्डी के कला और सेवाओं को याद किया।
read also,,,छत्तीसगढ़ – किस अस्पताल में कितने कोविड बेड उपलब्ध, बस एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी



