बिजनेस

Petrol Diesel Price – जानिए आपके शहर में आज कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों HPCL, BPCL और Indian Oil ने मंगलवार को तेल की कीमतों  में कोई बदलाव नहीं किया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 82.08 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है, जबकि डीजल  की कीमत 73.16 रुपये प्रति लीटर है. बता दें कि सोमवार को तेल कंपनियों ने डीजल के दाम में 11 से 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती की थी. रोजाना सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है.

सऊदी अरब ने तेल की कीमत घटाई

सऊदी अरब ने अक्टूबर में बिक्री के लिए अपने तेल की कीमत घटा दी है. कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने से तेल बाजार में हाल में बढ़ी मांग में फिर से कमजोर हो रही है. सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको ने जून के बाद पहली बार एशिया के लिए अपने अरब लाइट की कीमत 1.4 डॉलर प्रति बैरल घटा दी. इसके बाद उसके तेल की कीमत सऊदी अरब द्वारा उपयोग किए जाने वाले बेंचमार्क से 50 सेंट कम हो गई. अरामको पश्चिमोत्तर यूरोप और मेडिटरेनियन क्षेत्र के लिए भी अपने तेल की कीमत में कटौती करने वाला है.

मुंबई पेट्रोल के दाम 88.73 रुपये और डीज़ल 79.69 रुपये प्रति लीटर है.

कोलकाता पेट्रोल 83.57 रुपये और डीज़ल 76.66 रुपये प्रति लीटर है.

चेन्नई पेट्रोल 85.04 रुपये और डीज़ल के दाम 78.48 रुपये प्रति लीटर है.

नोएडा पेट्रोल 82.36 रुपये और डीज़ल 73.47 रुपये प्रति लीटर है.

गुरुग्राम पेट्रोल 80.23 रुपये और डीज़ल 73.63 रुपये प्रति लीटर है.

लखनऊ पेट्रोल 82.26 रुपये और डीज़ल 73.37 रुपये प्रति लीटर है.

पटना पेट्रोल 84.64 रुपये और डीज़ल 78.38 रुपये प्रति लीटर है.

जयपुर पेट्रोल 89.29 रुपये और डीज़ल 82.19 रुपये प्रति लीटर है.

पेट्रोल डीजल की कीमत में क्यों होता है बदलाव

अंतरराष्ट्रीय ईंधन बाजार में पेट्रोल डीजल की कीमत में बदलाव का असर सीधा घरेलु बाजार पर देखने को मिलता है. इसके अलावा विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.

इस तरह चेक करें अपने शहर में आज के रेट्स

पेट्रोल डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं. पेट्रोल डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button