inh24बिजनेस

Redmi Note 10 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे कमाल के फीचर

Xiaomi Redmi Note 10 Series भारत में जल्द लॉन्च की जाएगी। इस सीरीज के प्रो मॉडल के बाद अब बेस मॉडल Redmi Note 10 को भी भारतीय सर्टिफिकेशन साइट BIS पर देखा गया है। भारतीय सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट होने के बाद इस मिड बजट स्मार्टफोन सीरीज के भारत में जल्द लॉन्च होने की संभावना बढ़ गई है। यह स्मार्टफोन सीरीज फरवरी या मार्च में लॉन्च हो सकती है।

BIS सर्टिफिकेशन साइट पर के एक मॉडल को M2101K7A के नाम से देखा गया है। इसे Redmi Note 10 कहा जा रहा है। इसी मॉडल नंबर के साथ अमेरिकी सर्टिफिकेशन साइट FCC पर भी पिछले दिनों Xiaomi का एक स्मार्टफोन स्पॉट किया गया गया था। Redmi Note 10 Pro को भी इस महीने की शुरुआत में BIS सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। हालांकि, कंपनी की तरफ से इन दोनों स्मार्टफोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।

Redmi Note 10, Note 10 Pro के संभावित फीचर्स
Xiaomi के इस मिड रेंज के अब तक सामने आ फीचर्स की बात करें तो यह 4GB RAM + 64GB और 6GB RAM + 64GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आ सकता है। वहीं, Redmi Note 10 Pro को तीन स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 6GB RAM + 64GB/128GB और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले मॉडल आ सकते हैं। दोनों ही स्मार्टफोन 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आने की उम्मीद है।

Redmi Note 10 5G Specs (expected)
Redmi Note 10 Pro में Qualcomm Snapdragon 750G प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, फोन के स्टेंडर्ड मॉडल में Qualcomm Snapdragon 732G का इस्तेमाल किया जा सकता है। एक और रिपोर्ट सामने आई है जिसमें MediaTek Dimensity चिपसेट के साथ भी इस सीरीज में एक स्मार्टफोन पेश किया जाएगा।

दोनों ही स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेट-अप के साथ आ सकते हैं। फोन के स्टैंडर्ड मॉडल में 48MP का प्राइमरी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। वहीं, इसके प्रो मॉडल में 64MP का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। फोन में 5,050mAh की बैटरी मिल सकती है। Xiaomi अपने इन दोनों स्मार्टफोन को Android 11 बेस्ड MIUI 12 के साथ लॉन्च कर सकती है। फोन में NFC सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button