inh24छत्तीसगढ़

रायपुर में नवजात शिशु का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप, चुना भट्टी का मामला

रायपुर के चूना भट्टी इलाके में एक नवजात शिशु का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मचा गया है। बताया जा रहा है कि नवजात लगभग 7 से 8 महीने का है। लोगों की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है। गंज थाना प्रभारी विजय कुमार यादव के मुताबिक, रमण मंदिर चूनाभट्टी इलाके में नाला किनारे एक नवजात शिशु का शव मिला है। नवजात का शव लगभग 7 से 8 महीने का लग रहा है. पुलिस टीम को सूचना मिलते ही मौके पर जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. आस-पास के इलाके में पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button