बिहार पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल 20 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। कई दलाल भी पुलिस के हत्थे चढे हैं। घटना अरवल जिले की है, जहां सदर थाना इलाके में स्थित रेड लाइट एरिया में पुलिस ने छापेमारी की है।
पटना और अरवल की पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से की गई छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया हैं। कुछ लड़कियों ने ऐसी शिकायत की है कि उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। पकड़े गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। उसके पूरे गिरोह के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार रेड लाइट एरिया अरवल थाना क्षेत्र में ही पड़ता है, जहां काफी लंबे समय से सेक्स रैकेट के धंधे का संचालन किया जा रहा था। शुक्रवार को की गई छापेमारी के दौरान लगभग 20 लड़कियों को पकडा गया है। पकड़ी गई लड़कियों का कहना है कि उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि पटना के एनजीओ ने पुलिस को जानकारी दी थी कि हाल में कुछ लड़कियों की खरीद-फरोख्त कर दलालों के रेड लाइट एरिया में लाया गया है। इसमें कई नाबालिग हैं। इसके बाद एनजीओ की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की और इस मामले का खुलासा किया। बरामद की गई लड़कियां बिहार के आलावा अन्य राज्यों की भी बताई जा रही हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।
बताया जाता है कि पकड़ी गई लडकियों का आरोप है कि धंधे में थोड़ा भी आनाकानी करने पर उनके ऊपर जुल्म किया जाता है। कई दिनों तक खाना नहीं मिलता। गलत काम के लिए इंजेक्शन दिया जाता था। भागने का प्रयास करने पर मकान में बने तहखाने में बंद कर यातनाएं दी जाती थीं।




