उत्तर प्रदेश

बक़रीद से पहले भाइयों ने बहन फ़रहाना को बिच चौक मारी गोली, लव मैरिज से थे नाराज


मुज़फ़्फ़रनगर में बक़रीद से एक रात पहले भाइयों द्वारा अपनी सही बहन को बीच चौराहे गोली मारने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौक़े से फ़रार हो गए जिनकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस की 2 टीमें गठित की गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, अलीपुर अठेरना की रहने वाली फरहाना ने 2 साल पहले गाँव के ही एक लड़के से कोर्ट में शादी कर ली थी। युवती की लव मैरिज से उसका परिवार काफ़ी ख़फ़ा था। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही युवती को उसके परिवार ने धमकी दे कर बोला था कि अगर वे गाँव में आये तो उन्हें गोली मार दिया जाएगा। इसके बाद युवती अपने पति के साथ गाँव छोड़ के चली गई थी। हालही में 20 दिन पहले वह गाँव वापस आयी थी और एक ब्यूटी पार्लर में नौकरी करने लगी।

फ़रहाना के देवर ने बताया कि 20 दिन पहले भी फ़रहाना के भाइयों ने उसे धमकी दी थी। बुधवार की शाम फ़रहाना ब्यूटी पार्लर से वापस आ रही थी तभी उसके भाइयों ने उसे रास्ते में घेरकर रोका और थोड़ी देर बातचीत करने के बाद उसे गोली मार दी। फ़रहाना के देवर ने बताया कि युवती के भाई सलमान, फरमान, नोमान और मेहरबान ने उसे चारों तरफ से घेरकर गोली मारी। बुढ़ाना के सीओ विनय गौतम ने बताया कि आरोपियों को गिरफ़्तार करने के लिए 2 टीमों का गठन किया गया है।



Related Articles

Back to top button