ब्रेकिंग – राष्ट्रपति भवन में तैनात जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटे अधिकारी
सेना के 40 वर्षीय एक जवान ने राष्ट्रपति भवन में गोरखा राइफल्स के बैरक में पंखे से लटककर बुधवार तड़के कथित रूप से आत्महत्या कर ली. पुलिस ने इसकी जानकारी दी है. साउथ एवेन्यू पुलिस स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जवान को अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक जवान का नाम तेज बहादुर थापा है.
read also,,ब्रेकिंग – राष्ट्रपति भवन में तैनात जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटे अधिकारी
जानकारी के मुताबिक तेज बहादुर के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. फिलहाल खुदकुशी की वजह साफ नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि बैरक नंबर C में पंखे से लटककर तेज बहादुर ने खुदकुशी की है. नई दिल्ली के एडिशनल डीसीपी दीपक यादव ने न्यूज एजेंसी IANS से कहा “आत्महत्या के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है. अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. हम मामले की जांच कर रहे हैं.”
read also,,छग ब्रेकिंग – बाइक में लगी आग उसमे सवार युवक भी जिंदा जला
सूत्रों के मुताबिक तेज बहादुर थापा का बेस अस्पताल में हाई ब्लडप्रेशर का इलाज चल रहा था. थापा गोरखा राइफल्स में तैनात थे और वह नेपाल के मूल निवासी थे. पुलिस के अनुसार, थापा ने यह कदम तब उठाया जब कमरे में उसके साथी सो रहे थे. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है.




