खबर का असर – रिश्वत लेने के आरोप में महिला पटवारी हुई निलंबित
कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – भाटापारा तहसील के अंतर्गत हल्का नम्बर 30 ग्राम केशला के पटवारी भूमिका रानी कन्नौजे को ऋण पुस्तिका एवं नामान्तरण के एवज में रिश्वत लेने की गंभीर शिकायत पर भाटापारा एसडीएम ने हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। भाटापारा एसडीएम इंदिरा देवहारी ने बताया की सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उल्लंघन पर उक्त कार्रवाई की गयी है।श्रीमती भूमिका रानी कन्नौजे का अतिरिक्त प्रभार पटवारी धीरज पैकरा हल्का नम्बर 46 को दिए गए है। इसके साथ ही निलंबन के अवधि के दौरान उन्हें केवल जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा एवं उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय भाटापारा होगा।
बता दे की उक्त महिला पटवारी द्वारा गांव के किसान हरीश साहू से जमीन नामांतरण एवं ऋण पुस्तिका बनवाने हेतु ₹18000 की मांग की गई थी जिसमें से ₹12000रु किसान द्वारा दे दिया गया था शेष रकम के लिए महिला पटवारी द्वारा बार-बार दबाव बनाया जा रहा था एवं किसान को देख लेने की धमकी भी दी गई थी जिसका वीडियो किसान बना लिया था एवं इस बाबत जानकारी हमारे बलौदा बाजार संवाददाता को दी गई थी इस खबर को सीजी टॉप 36 प्रमुखता से उठाया था किसान हरीश साहू ने नीलम बाद की खबर सुनने के बाद सीजी टॉप 36 को आभार व्यक्त किया है।
read also..छत्तीसगढ़ – पूरा गांव कंटेनमेंट जोन घोषित, लगातार कोरोना मामलों में इजाफा, SDM ने जारी किया आदेश




