देश विदेश

बड़ी खबर – तेलंगाना के हैदराबाद में लगी भीषण आग, 11 जिन्दा जले – cgtop36.com


तेलंगाना के हैदराबाद में बुधवार को अगलगी की बड़ी घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि सिकंदराबाद इलाके में एक लकड़ी के गोदाम में आग लगने से 11 लोगों की जलकर मौत हो गई है. वहीं एक शख्स जख्मी हो गया है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद चारों ओर अफरातफरी का माहौल रहा।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचीं. आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। सभी 11 मृतक बिहार के रहने वाले थे. आशंका जताई जा रही है कि घटना शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई है. सभी मजदूर पहली मंजिल पर सो रहे थे. मृतकों के परिवार से स्थानीय प्रशासन संपर्क करने की कोशिश में लगा हुआ है, ताकि उनके शवों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाए. प्रशासन घटना के कारणों की भी जांच कर रहा है।



Related Articles

Back to top button